बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा
संवाद सूत्र, रायगंज : बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुरजोर तैयारी शुरू कर दी ग
संवाद सूत्र, रायगंज : बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुरजोर तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकरी अरविंद कुकार मीना ने प्रशासनिक अधिकारी व अभियंता को लेकर जिला के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गौरतलब है कि बुधवार को उत्तर बंग के सभी जिला के जिला प्रशासन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने से पहले जिलाधिकारी ने ईटाहार, रायगंज व कालियागंज के विभिन्न नदियों, पुलों व बांधों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष जिला में बाढ़ से भयंकर तबाही हुई थी। बाढ़ के कारण जो बांध, सड़क, पुल आदि क्षतिग्रस्त हुए थे, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दे दी गई थी। बाढ़ से पूर्व इससे निपटने की हम तैयारी में जुट गए है।