उत्तर दिनाजपुर के ढाई हजार मजदूर दिल्ली में फंसे
जागरण संवाददाताउत्तर दिनाजपुर उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर ब्लॉक के ढाई हजार से अधिक
जागरण संवाददाता,उत्तर दिनाजपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर ब्लॉक के ढाई हजार से अधिक मजदूर दिल्ली में फंस गए है, और भुखमरी के शिकार हो रहें है। सोशल मीडिया के द्वारा अपनी हालत साझा की है। इससे उत्तर दिनाजपुर में हड़कंप मच गयी है। ग्वालपोखर के विधायक श्रम राज्य मंत्री गोलाम रब्बानी से सभी ने मदद की अपील की है।
दिल्ली में फंसे मजदूर मोहम्द मुस्तफा ने कहा कि ग्वालपोखर विधानसभा के अंतर्गत मितपुकुर, चेनपुर, मस्तान वीटा, घारी वीटा, दरगाह झुग्गी और कथालबाड़ी सहित कई क्षेत्रों में लगभग ढ़ाई हजार लोग दिल्ली में आकर लंबे समय से विभिन्न स्थानों पर काम करते हैं। अचानक पूरा देश में लॉक डाउन हो गया। इसलिए हम लोग यहां फंस गए। घर वापस नहीं आ सके। उन्हें कुछ दिनों के लिए सूखे भोजन के साथ जीना पड़ रहा है। काम बंद होने के कारण मजदूरों के पास पैसे नहीं है। आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए पैसे नहीं है।
राज्य श्रम विभाग के राज्य मंत्री गोलम रब्बानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि बंगाल के मजदूरों के लिए उचित व्यवस्था की जाएं। उम्मीद है कि दिल्ली सरकार ही नहीं देश के अन्य राज्यों के सरकार भी बाहर के राज्यों के फंसे मजदूरों की मदद के लिए कुछ कार्रवाई करेगी।