चालक के साथ छिनतई के आरोप में एक गिरफ्तार
बंदूक की नोक पर वाहन चालक से छिनतई के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह घटना इस्लामपुर थाना के डिमुल्ला इलाका की है ।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 11:44 AM (IST)
उत्तर दिनाजपुर [जागरण संवाददाता ]। बंदूक की नोक पर वाहन चालक से छिनतई के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह घटना इस्लामपुर थाना के डिमुल्ला इलाका की है ।
आरोपी का नाम नुरुल आलम उर्फ मुन्ना है। वह डिमुल्ला इलाका का रहने वाला है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इस इलाके में प्राय: बाइक व अन्य छोटी बड़ी गाड़ी चालक के साथ छिनतई करता था। इसकी खबर पुलिस को मिलते ही अभियान चलाया। गौरतलब है कि आरोपी छिनतई करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। उसके पास से एक वन राउंड पिस्तौल व एक राउंड जिंदा कारतुस बरामद किया गया। शुक्रवार को आरोपी को इस्लामपुर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया। आरोपी को सात दिनों के सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें