कुहासे के कारण बस गिरी जलाशय में, 50 यात्री घायल
त्तर दिनाजपुर जिले के कर्णदिघी थाना इलाके में तीत पोखर पोआखाड़ी पुल के पास मंगलवार देर रात कुहासे के कारण एक जलाशय में बस गिरने से 50 यात्री घायल हो गए।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 10:00 AM (IST)
उत्तर दिनाजपुर [जागरण संवाददाता]। उत्तर दिनाजपुर जिले के कर्णदिघी थाना इलाके में तीत पोखर पोआखाड़ी पुल के पास मंगलवार देर रात कुहासे के कारण एक जलाशय में बस गिरने से 50 यात्री घायल हो गए। बस कोलकाता नवदीप से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी।
यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग बचाने के लिए आ गए। साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। बस में करीब 60 यात्री थे। इस हादसे में 50 यात्रियों को चोट लगी है, इनमें छह की हालत गंभीर बताई गई है। हल्के घायलों को कर्णदिघी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायगंज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की पहल से घायलों को फौरन इलाज के लिए भेजा गया। क्रेन की सहायता से बस को जलाशय से निकाला गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें