विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिलीगुड़ी: बेटी की हत्या के आरोप में मां और उसकी सहेली गिरफ्तार, बेटे की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:42 PM (GMT+05:30)

सिलीगुड़ी में अपनी जवान बेटी तनीषा घोष की हत्या के आरोप में मां दीपशिखा घोष और उसकी सहेली पलासी दास को गिरफ्तार किया गया है।

बेटी की हत्या के आरोप में मां और उसकी सहेली गिरफ्तार (जागरण)।

बेटी की हत्या के आरोप में मां और उसकी सहेली गिरफ्तार (जागरण)।

HighLights

  1. मां दीपशिखा घोष और सहेली पलासी दास गिरफ्तार।

  2. जवान बेटी तनीषा घोष की हत्या का आरोप।

  3. आर्थिक लेनदेन के विवाद से जुड़ा है मामला।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। अपनी ही जवान बेटी की हत्या के आरोप में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने मां दीपशिखा घोष तथा उसकी सहेली पलासी दास को शनिवार तड़के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया।

सांस रोककर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दीपंकर घोष ने अपनी मां तथा उसकी घनिष्ठ सहेली के खिलाफ शुक्रवार को सिलीगुड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें रिमांड पर भी ले सकती है।

मौत के बाद से लापता थीं दोनों

जानकारी मिली है कि गुरुवार देर रात युवती की मौत के बाद से ही दीपशिखा तथा पलासी दोनों लापता थीं। शुक्रवार पूरे दिन खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था। दीपंकर की शिकायत पर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) व 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की।

थाने पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

सिलीगुड़ी थाना पुलिस के अनुसार दोनों ने खुद ही थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि डाबग्राम के वार्ड नंबर 23 में गुरुवार देर रात तनीषा घोष (22) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में मिला था। नाक से झाग निकल रहा था और होंठ काले पड़ गए थे।

पैसे से जुड़ा है मामला

परिजनों ने मां दीपशिखा घोष और पड़ोसी महिला पलासी दास पर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि मां ने पड़ोसी महिला के लिए बैंक से 4.5 से 5 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट घर पहुंचने लगे थे। घटना के बाद से मृतका की मां लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।