भारत-नेपाल सीमा के पास नशे की खेप की अदला-बदली की साजिश नाकाम, ब्राउन शुगर व कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादक पदार्थों की अदला-बदली की साजिश को नाकाम कर दिया। ब्राउन ...और पढ़ें

नशे की खेप की अदला-बदली (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर को AI द्वारा बनाया गया है।)
HighLights
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश विफल।
पुलिस ने ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक को पकड़ा।
नक्सलबाड़ी निवासी स्वपन बर्मन न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी । भारत-नेपाल सीमा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादक पदार्थों की अदला-बदली की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है| ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों के साथ एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादक पदार्थों की खेप के लेनदेन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस आम पोषक में बेंगाईजोत इलाके में अभियान चलाया।
इस दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नक्सलबाड़ी निवासी स्वपन बर्मन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, स्वपन लंबे समय से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त था। इससे पहले भी गांजा और ब्राउन शुगर की बिक्री के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इधर, मंगलवार रात ही बागडोगरा थाना पुलिस ने भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 268 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाबुल हुसैन नामक आरोपित को गिरफ्तार किया था। बुधवार को नक्सलबाड़ी और बागडोगरा पुलिस ने दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।