दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, पुरुलिया: पुरुलिया स्टेशन में रांची की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले म
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 02:48 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुरुलिया: पुरुलिया स्टेशन में रांची की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महुलघुटा निवासी रमेश तिवारी तथा काटिनपाड़ा के सेलिम सौदागर के रूप में हुई है। रमेश को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर सेलिम को दबोचा गया। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। रमेश को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। एसआरपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुरुलिया स्टेशन में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी जल्द दुरुस्त कराने की सूचना दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें