ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत
पुरुलिया: जिले में अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अ
By Edited By: Published: Tue, 02 Aug 2016 02:51 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 02:51 AM (IST)
पुरुलिया: जिले में अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नितुरिया थाना क्षेत्र के भामुरिया गांव का युवक तालाब में नहा रहा था। उसी दौरान ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। उधर, झालदा थाना के भुरकाटांड़ में खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरने से चंद्रशेखर मांझी की मौत हो गई। तीसरी घटना केंदा थाना के गोपीनाथपुर में हुई। यहां ठनका गिरने से परेश बेसरा की जान चली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें