मानगो में स्लम बच्चों का समर कैंप शुरू
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में रविवार को स्लम बस्तियों की बच्चों के
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में रविवार को स्लम बस्तियों की बच्चों के लिए समर कैंप शुरू हुआ। ये कैंप 21 मई तक चलेगा। इस दौरान यहां क्त्रिकेट, फुटबॉल, साइकिल रेस, खोखो, एथलेटिक्स व फन गेम होंगे। उद्घाटन समारोह में मोटरसाइकिल रेस हुई।
ये आयोजन समाजिक संस्था मानगो वेलफेयर मिशन की तरफ से किया गया। कैंप की शुरुआत समाजसेवी डा. अफरोज शकील, राजेश श्रीवास्तव, राजे, पप्पू, मो जाहिद और फिरोज ने बच्चों से परिचय प्राप्त करके की। कैंप में हिस्सा ले रहे ज्याददातर बच्चे मामूली नशा करते हैं। बच्चों की विशेषज्ञों ने काउंसिलंग की। कार्यक्रम का संचालन डा. अफरोज शकील ने और धन्यवाद ज्ञापन शाहिद अख्तर ने किया। उनको अनुशासित जीवन जीने के बारे में बताया गया। इस मौके पर शहरोज, अकील खान, जफर, आसिफ, डब्ल्यू, अरुण, मुन्ना तिवारी और अन्य लोग थे।