शमीम दाद खान चुने गए पुरुलिया नपा के चेयरमैन
जागरण संवाददाता, पुरुलिया : पुरुलिया नगरपालिका (नपा) में चेयरमैन पद के लिए सोमवार को शमीम दाद
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 06:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुरुलिया : पुरुलिया नगरपालिका (नपा) में चेयरमैन पद के लिए सोमवार को शमीम दाद खान को चुन लिया गया। पांच बार पार्षद का चुनाव जीते शमीम दाद खान वर्तमान में पुरुलिया नपा के वाइस चेयरमैन हैं, जो कामाख्या प्रसाद सिंहदेव की कुर्सी संभालेंगे। तृणमूल शासित पुरुलिया नपा के चेयरमैन रहे केपी सिंहदेव का गत 11 मार्च को निधन हो गया था। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को तृणमूल पार्षदों ने एकमत से शमीम दाद खान को चेयरमैन चुना। बता दें कि 23 सीटों वाली पुरुलिया नगरपालिका में कांग्रेस के चार, माकपा के दो व तृणमूल कांग्रेस के 17 सदस्य हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें