Move to Jagran APP

कटिन का युवक बाइक चोरी के आरोप में पुरुलिया में गिरफ्तार

जासं पुरुलिया पुरुलिया जिला अंतर्गत बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के फतेपुर में ससुराल आये झारखंड क

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:58 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:24 AM (IST)
कटिन का युवक बाइक चोरी के आरोप में पुरुलिया में गिरफ्तार
कटिन का युवक बाइक चोरी के आरोप में पुरुलिया में गिरफ्तार

जासं, पुरुलिया : पुरुलिया जिला अंतर्गत बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के फतेपुर में ससुराल आये झारखंड के पटमदा थाना क्षेत्र के कटिन निवासी शरत महतो को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर बाइक चोर गिरोह के सदस्य होने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों हुई छापेमारी में बाइक चोर गिरोह के सात लोगों गिरफ्तारी हुई थी। इस दौरान चोरी की 19 बाइक भी जब्त की गयी थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने शरत महतो का नाम भी बताया था।

loksabha election banner

तृणमूल कांग्रेस में शामिल शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

संसू, पुरुलिया : पुरुलिया जिले के बलरामपुर पंचायत समिति के भाजपा सदस्य मालती राजोयाड़ व शंभू सिंह सरदार ने शुक्रवार को भाजपा तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा मंत्री शांतिराम महतो ने दोनों का स्वागत किया है। बता दें, पंचायत समिति के कुल 20 सीटों में से भाजपा को 17 और तृणमूल कांग्रेस को तीन सीटें मिली थी। जिसमें अब तक नौ भाजपा सदस्य पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रस चले गये हैं। जिससे उसे बहुमत मिल गया है। शुक्रवार को दो और सदस्यों के आ जाने से तृणमूल कांग्रेस सदस्यों की संख्या 14 हो गयी है। इधर, शुक्रवार को भाजपा का पुरुलिया जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि तृणमूल कांग्रेस दोनों पंचायत समिति सदस्यों को डरा-धमकाकर पार्टी में शामिल कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.