जब वह बहन को सौतन बनाने को तैयार नही हुई तो...
फकीर मुर्मू ने पुलिस को बताया है कि ईश्र्वर अपने ससुर के घर मे ही रहता था। इसी बीच साली लक्ष्मी हांसदा से प्रेम हो गया।
पुरुलिया, [संवाद सूत्र] । बांदवान थाना क्षेत्र के केद्रपाड़ा की जंगल मे फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल की शिनाख्त हो गई है। मृतका वर्धमान जिला के रायना निवासी वीरवल हांसदा की 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी हांसदा बताई गई है। वही 25 वर्षीय मृतक का नाम ईश्र्वर मुर्मू है। वह जिले के बांदोयान थाना क्षेत्र के शिरिषगोड़ा गांव का निवासी था।
गुरुवार को दैनिक जागरण ने प्रेमी युगल की मौत की खबर तस्वीर के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद इलाके की पुलिस सक्रिय हो गई। वान्दोयान थाना प्रभारी रजत चौधरी ने आसपास के सभी थानो को छानबीन करने को कहा। इस क्रम मे वांदोयान थाना क्षेत्र के शिरिषगोड़ा गांव निवासी फकीर मुर्मू ने पुलिस से संपर्क साधा।
चाचा ने सुनाई कहानी
फकीर मुर्मू के अनुसार, मृतक ईश्र्वर मुर्मू उसका भतीजा था। बचपन मे ही उसके पिता का निधन हो गया। करीब दस साल पहले काम के सिलसिले मे ईश्र्वर वर्धमान चला गया। वर्धमान के रायना मे ही वीरवल हांसद की पुत्री भारती हांसद से उसकी शादी हो गई।
साली से हो गया इश्क
फकीर मुर्मू ने पुलिस को बताया है कि ईश्र्वर अपने ससुर के घर मे ही रहता था। इसी बीच साली लक्ष्मी हांसदा से प्रेम हो गया। साली और दामाद के इस रिश्ते से घरवाले भड़क उठे। पत्नी ने भी विरोध जताया। वह बहन को सौतन बनाने को तैयार नही हुई। उधर, लक्ष्मी और ईश्र्वर अलग होने को तैयार नही थे। ससुराल मे विरोध के कारण प्रेमी युगल रायना से बस पकड़ कर वांदोयान के शिरिषगोड़ा आए। कई लोगो ने इन्हे देखा भी। इसी बीच दोनो गायब हो गए और उनकी लाश मिली।
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की या दोनो को हत्या के बाद पेड़ से लटका दिया गया, यह जांच का विषय है। पुलिस मान रही है कि पोस्टमार्टम से इसका खुलासा हो जाएगा। वैसे पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्हे किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर तो नही किया।
वर्धमान जिले के रायना मे मृतका लक्ष्मी के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन पुलिस पूछताछ करेगी। दोषियो पर सख्त कार्रवाई होगी।
-रजत चौधरी, थाना प्रभारी, वान्दोयान
यह भी पढें: दार्जिलिंग में डटीं ममता, 28 मंत्रियों ने छोड़ा पहाड़