वज्रपात से चार की मौत
पुरुलिया : वज्रपात की तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसा
By Edited By: Published: Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM (IST)
पुरुलिया : वज्रपात की तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जिले का बड़ाबाजार थानांतर्गत जोड़ामहुल गाव में खेत में काम करते वक्त वज्रपात होने से यादव उराव, शकर उराव की मौत हो गयी। वहीं पुंचा थानांतर्गत महिसामोड़ा गाव निवासी 40 वर्षीय वंशी वाउड़ी खेत से घर लौट रहा था। अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मानबाजार अस्पताल मे भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत् हो गयी। उधर, वोडो थानांतर्गत शुशुनिया गाव में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें