अडानी-अंबानी को जमीन देने का विरोध
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी का
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 10:44 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इसके जरिए कार्यकर्ताओं ने झारखंड में अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को गरीबों की जमीन छीनकर देने का विरोध किया। पुतला दहन में धर्मेद्र प्रसाद, अजीत सिंह, आलोक बाजपेयी, नितेश मित्तल, पप्पू सिंह व फिरोज आलम सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें