विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में गंगा आरती पर टिप्पणी को लेकर भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:00 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में गंगा आरती पर टिप्पणी को लेकर भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। 

भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत। (जागरण)

भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत। (जागरण)

HighLights

  1. गंगा आरती टिप्पणी पर भाजपा-माकपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प।

  2. उत्तर 24 परगना के पलता बादामतला में तनाव फैला।

  3. विवाद में कई लोग घायल, माकपा कार्यालय बंद कराया गया।

जागरण संवाददाता, बैरकपुर। गंगा आरती को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार शाम उत्तर 24 परगना के पलता बादामतला इलाके में भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव फैल गया।

एसबी रोड स्थित माकपा कार्यालय के सामने दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान कई लोग घायल हुए। आरोप है भाजपा कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यालय बंद करा दिया।

दरअसल, पिछले शनिवार को कांकीनाड़ा में आयोजित गंगा आरती को लेकर माकपा राज्य कमेटी की सदस्य गार्गी चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया था कि इसके लिए सरकारी धन आवंटित किया गया है और भाजपा नेताओं ने उसमें से कट मनी खायी है। इसी टिप्पणी का विरोध करने गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ता माकपा कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने गार्गी से सरकारी धन आवंटन की जानकारी का स्रोत पूछा। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

भाजपा नेता राना बोस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गार्गी के पास कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करें, अन्यथा हम विरोध करते रहेंगे।

वहीं, गार्गी ने कहा कि आरोप गलत हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार करे, लेकिन पार्टी कार्यालय पर हमला कर उसे बंद करने का अधिकार भाजपा को किसने दिया? घटना की सूचना पर नोआपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।