विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: सोदपुर के सोहम बार हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन भी जब्त; पुलिस ने मांगी रिमांड

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:01 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित सोहम बार हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां पांच हो गई हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोदपुर सोहम बार हत्याकांड में चार नए आरोपी गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने दो वाहन जब्त किए, कुल पांच गिरफ्तारियां।

  3. महिला कलाकार को पैसे देने पर विवाद से हुई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, घोला। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना क्षेत्र के सोदपुर मुरागाछा स्थित सोहम बार में हुए हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

चारों को उत्तर 24 परगना के बादुड़िया इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की कुल संख्या पांच हो गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरुण कुमार घोष उर्फ नील (45), सुजल सेठ (21), आकाश पात्र उर्फ बच्चा (20) और आकाश राय (26) के रूप में हुई है। ये सभी मध्यमग्राम और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इससे पहले 4 नवंबर को इस मामले में दीपासा दास उर्फ दिया को गिरफ्तार किया गया था।

वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जांच के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो और नारंगी रंग की टाटा नेक्सन कार भी जब्त की है। गिरफ्तार चारों आरोपितों को पुलिस ने आज बैरकपुर अदालत में पेश किया।

घोला थाने में इस मामले में 31 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 379/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 118(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर की रात मुरागाछा स्थित सोहम बार के बाहर दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। बार में महिला कलाकार को रुपये देने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

इसी दौरान बाबुसोना दास के साथ मारपीट हुई। भाई को बचाने पहुंचे शिवशंकर दास उर्फ बाप्पा (40) पर हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई थी। वह बिलकांदा के उत्तर योगेंद्रनगर के निवासी थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।