विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कल्याणी एक्सप्रेसवे पर हादसे में डॉक्टर की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

कल्याणी एक्सप्रेसवे पर सड़क पार करते समय एक वाहन की टक्कर से डॉक्टर सुकुमार दास की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली और तेज रफ्तार वाहनों के विरोध में सड़क जाम कर दिया।

निमता के कालीबाड़ी मोड़ के पास हादसे के बाद गुस्साए लोग (फोटो- जागरण)

निमता के कालीबाड़ी मोड़ के पास हादसे के बाद गुस्साए लोग (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. कल्याणी एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से डॉक्टर सुकुमार दास की मौत।

  2. स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली, तेज रफ्तार वाहनों पर विरोध जताया।

  3. पुलिस के आश्वासन पर सड़क जाम हटा, यातायात फिर से सामान्य हुआ।

जागरण संवाददाता, निमता। कल्याणी एक्सप्रेसवे पर सड़क पार करते समय एक वाहन की टक्कर से डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुकुमार दास के रूप में हुई है।

गुरुवार को निमता थाना अंतर्गत कालीबाड़ी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। बेतरतीब तरीके से वाहनों के परिचालन और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया।

नहीं हुई सड़क की मरम्मत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटनास्थल के आसपास सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। इस हिस्से से बड़े-बड़े डंपर और लारी लगातार गुजरते हैं।

तेज रफ्तार से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

आरोप है कि वाहन चालकों का एक वर्ग यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाता है। इसके कारण इस मार्ग पर बार-बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पुलिस के आश्वासन के बाद माने लोग

सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने अवरोध हटा लिया और यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने और भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।