नैहाटी के सरकारी संस्थान के कैंपस में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
नैहाटी के रिवर रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नैहाटी के सरकारी संस्थान के कैंपस में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सुरक्षा पर उठ रहे सवाल (फोटो- जागरण)।
HighLights
नैहाटी संस्थान परिसर में मिला अज्ञात शव।
कर्मचारियों ने झाड़ियों में देखा शव।
घटना से कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, नैहाटी। उत्तर 24 परगना के नैहाटी स्थित रिवर रिसर्च इंस्टीट्यूट के हरिणघाटा सेंटर लैबोरेटरी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
गुरुवार को संस्थान के अस्थायी कर्मचारी कैंपस में जंगल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच उन्हें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही जेठिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि, संस्थान के मुख्य कार्यालय से कुछ ही दूरी पर शव मिलने की घटना ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि इतने बड़े सरकारी परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।