महिलाओं के लिए कारगर सोशल मीडिया
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर सारिणी में महिला क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर सारिणी में महिला कांग्रेस समिति की ओर से सोशल मीडिया व महिला विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नारी जागरूकता के लिहाज से सोशल मीडिया को कारगर हथियार बताया।
कार्यशाला में विचार व्यक्त करने वाली महिलाओं में प्रदेश नेत्री सुब्रत दत्ता, जिलाध्यक्ष आरती दत्ता, मंटू अहमद, रजनी ¨सह, आलो गुहा आदि प्रमुख रहीं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का कई तरह से इस्तेमाल हो रहा है। राजनैतिक संगठनों में समूह के माध्यम से सदस्यों को एकजुट रखने का प्रयास हो रहा है। नारी जागरूकता के लिहाज से यह काफी कारगर है, क्योंकि सुरक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक शिक्षा में भी यह काफी कारगर है। इसके माध्यम से पलक झपकते कोई भी महिला अपना संदेश दूसरों तक पहुंचा सकती है। राजनैतिक विषयों पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही राहुल गांधी ने राजनैतिक व्यवस्था में महिलाओं की 50 फीसद भागेदारी का संकल्प व्यक्त किया था। संघर्ष से महिलाएं अपना यह अधिकार आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।