पांच मील दौड़ प्रतियोगिता में संजय व अनिला
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत वार्ड-18 के जगन्नाथ मंदिर चौ
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत वार्ड-18 के जगन्नाथ मंदिर चौक पर रविवार को 13वीं पांच मील दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मेदिनीपुर शहर कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सभासद शंभु चटर्जी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
बालक वर्ग में संजय महतो प्रथम, वर्षा सोरेन द्वितीय व बादल मुदी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनिला पात्रा प्रथम व प्रतिमा शास्मल द्वितीय स्थान पर रही। कांग्रेस के शहर सभापति सह सभासद सोमेन खान ने कहा कि 30 जनवरी, 1948 को गोली मार कर महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। 12 फरवरी को उनके चिता की भस्म को देश की सभी नदियों में एकसाथ प्रवाहित किया गया था। कंसावती नदी में भी हम लोगों ने महात्मा गांधी की चिता की भस्म को भी प्रवाहित किया था। उस स्मृति को बनाये रखने के लिए ही विगत 12 वर्ष से हम लोग इस दौड़ का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार 13वीं पांच मील दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्ष पहले वार्ड-19 के सभासद कौस्तव बनर्जी की हाथी के हमले में असमय मौत होने के बाद से उनकी स्मृति को भी हम लोगों ने इससे जोड़ दिया है। इस मौके पर बबलू दीगर, पार्थ भट्टाचार्य, मंटू अहमद व आशीष सेन समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।