Move to Jagran APP

एसएचजी की दो स्वयंसेविका को मुख्यमंत्री पुरस्कार

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी की रहने वाली स्वयं सहायक समूह की दो महि

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 06:44 PM (IST)
एसएचजी की दो स्वयंसेविका को मुख्यमंत्री पुरस्कार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी की रहने वाली स्वयं सहायक समूह की दो महिलाओं शांति भट्टाचार्य व मौसमी भट्टाचार्य को सचेतना समूह में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार उन्हें हस्तशिल्प में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया।

loksabha election banner

समूह के अध्यक्ष सुमन चटर्जी ने कहा कि जामबनी प्रखंड की कापसी गांव की रहने वाली इन दो महिलाओं ने स्वयं सहायक समूह के हस्तशिल्प विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्य से संतुष्ट होकर शासन ने उनके नामों की संस्तुति मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए की। गुरुवार को झाड़ग्राम दौरे पर आई मुख्यमंत्री ने दोनों महिलाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चटर्जी ने कहा कि निश्चय ही इन महिलाओं की उपलब्धि से दूसरी महिलाएं प्रेरित होंगी। जिससे वे भविष्य में और बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायक समूह जंगल महल में शुरू से सक्रिय है। इसके लिए समूह को कई बार पुरस्कार मिल चुका है। इसके माध्यम से हम ग्रामांचलों की महिलाओं को सबल बनाने में लगे हैं। इस अभियान में हमें सभी का सहयोग मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.