ईद को टीएमसी ने आयोजित की सामूहिक मेहंदी
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर नगरपालिका के वार्ड-13 में टीएमस
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर नगरपालिका के वार्ड-13 में टीएमसी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से ईद पर सामूहिक मेहंदी का आयोजन किया गया। आयोजकों ने रविवार को भी यह रस्म जारी रखने की घोषणा की।
वार्ड सचिव शेख मोजम्मल हुसैन ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। इस अवसर पर मुस्लिम महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। साधारणत: यह व्यक्तिगत तौर पर घरों में रह कर लगाया जाता है। हमने सोचा कि वार्ड में कुछ लड़कियां बहुत अच्छा मेहंदी लगाती हैं। सन्नू खातून, अंजुमन बानो व माला खातून नामक इन तीन लड़कियों से सामूहिक रूप से मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। जिसमें बड़ी संख्या में हर उम्र की महिलाएं शामिल हुईं। इससे एक अच्छा माहौल बना। जो कार्य पहले बगैर आनंद के घरों में किया जाता है। उसे सामूहिक रूप से करने का मजा ही कुछ और है। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई जहां कोई भी महिला आकर अपनी पसंद की मेहंदी लगा सकती है। उन्होंने कहा कि इससे इलाके में काफी खुशनुमा माहौल बन गया। रविवार को भी यह क्रम जारी रखा जाएगा। जहां महिलाओं को लड़कियां मेहंदी लगाएंगी।