होप फाउंडेशन ने कॉलेजिएट स्कूल मैदान में चलाया सफाई अभियान
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित कॉलेज कॉलेजिएट स्कूल
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर स्थित कॉलेज कॉलेजिएट स्कूल मैदान में सोमवार को नतुन बाजार स्थित होप फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। होप फाउंडेशन के सदस्यों में राजीव पांडेय, रोहन भट्टाचार्य, सौर सिन्हा व पल्लव राय समेत अन्य लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। राजीव पांडेय ने कहा कि मेदिनीपुर कॉलेज के प्रोफेसर मुनमुन पान व सुब्रतो पान ने अपने विद्याíथयों के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे प्रतिदिन खेलने के लिए आते हैं। सफाई के दौरान हम लोगों ने मैदान से 20 किलोग्राम कांच के टुकड़े एकत्रित किए, जो किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते थे। इसके अलावा पूरे मैदान में फैला कचरा भी हम लोगों ने एकत्रित कर उसका निस्तारण कर दिया। आने वाले दिनों में भी हमारा यह अभियान चलता रहेगा, जिससे इस मैदान में आकर खेलने वाले बच्चे सुरक्षित रह सके।