एसएफआइ ने किया विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय परि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को वामपंथी छात्र यूनियन स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रजिस्ट्रार जयंत किशोर नंदी को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन के बाद संगठन के जिला सचिव प्रसन्नजीत मुदी ने कहा कि संस्थान यूनियन खत्म कर काउंसिल प्रणाली लागू करना चाहती है। यह गलत है। यूनियन छात्रों का आइना है। जिसके माध्यम से छात्र अपनी तस्वीर देखते हैं। यूनियन ही बता सकती है कि विद्र्याथियों की कहां क्या समस्या है। काउंसिल से छात्रों की समस्या कम नहीं होगी, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में भी Þयस मैन'की भरमार हो जाएगी। इसलिए हमें यह सिस्टम नहीं चाहिए। संस्थानों में अनेक पद रिक्त पड़े हैं। जिनमें अविलंब बहाली होनी चाहिए। वहीं फीस की दर में भी कमी की जानी चाहिए। मनमाने तरीके से फीस वृद्धि सहन नहीं की जा सकती। संस्थान के प्रयोगशाला समेत अन्य कक्षाओं में ढांचागत विकास की आवश्यकता है। यह व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए। अन्यथा बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्रवाई न होने पर संगठन की ओर से जल्द कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।