ऑरिफेरस कार्निवाल में उमड़ी दर्शकों की भीड़
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल में शुक्रवार
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्यासागर हॉल में शुक्रवार की शाम स्थानीय संस्था ऑरिफेरस डांस अकादमी की ओर से कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिला परिषद के उपाध्यक्ष अजीत माईती ने समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में रमा गिरि, अनूप बनर्जी आदि शामिल रहे।
संस्था के सचिव अमित अधिकारी ने बताया कि कुल 34 समूहों में नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें 8 बच्चों व एक अभि?भावकों के लिए था। हर वर्ग में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों के मनोरंजन के लिए कोलकाता से कॉमेडियन अपूर्व राय को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे आयोजन मुख्य रूप से राजधानी कोलकाता में ही आयोजित होते थे, लेकिन हमने अथक प्रयासों से इसे मेदिनीपुर जैसे कस्बे में आयोजित करने का उपक्रम किया, क्योंकि प्रतिभा केवल महानगरों में ही नहीं होती। गली-चौराहों व गांवों तक में विलक्षण प्रतिभाएं होती हैं। उनकी पहचान कर निखारना और सफलता के मुकाम तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। हमें खुशी है कि हम इसमें अपना योगदान दे पा रहे हैं।