भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत शेखपुरा इलाके में रि
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत शेखपुरा इलाके में रविवार को भाजपाइयों की ओर से स्वच्छत भारत अभियान चलाया गया। भाजपा के मेदिनीपुर पश्चिम मंडल युवा मोर्चा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष समित कुमार दास, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीर्वाद भौमिक व अरुप दास समेत बड़ी संख्या में दलीय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस क्रम में फकीर कुआं चौक पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की भी साफ-सफाई के बाद माल्यदान किया गया। जिलाध्यक्ष समित कुमार दास ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में स्थापित की गई किसी भी मनीषी की प्रतिमा राष्ट्र की संपत्ति होती है। हमारे विचार व संस्कार मनीषियों की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देते हैं। यादवपुर में कुछ छात्रों ने श्यामा प्रसाद की मुखर्जी को क्षति पहुंचाने के साथ कालिख भी पोती, जो उचित नहीं है। हम दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। किसी भी मनीषी की प्रतिमा व उसके विचारों का हमें सम्मान करना चाहिए, भले ही हमारे विचार उससे भिन्न हों। अभियान के दौरान इलाके में साफ-सफाई के बाद एकत्रित कचरे का निस्तारण भी किया गया।