Move to Jagran APP

मेले से बेहाल हुई मैदान की हालत

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कॉलेज मैदान में हस्तशिल्प मेले क

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 06:56 PM (IST)
मेले से बेहाल हुई मैदान की हालत

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कॉलेज मैदान में हस्तशिल्प मेले के बाद फैली गंदगी और कूड़ा-करकट से मैदान का सौंदर्य नष्ट होता जा रहा है। इससे खेल प्रेमियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

loksabha election banner

इस मैदान में विगत 17 फरवरी से हस्तशिल्प मेले का आयोजन शुरू हुआ था, जो 5 मार्च तक लगातार चला। आयोजन खत्म होने के बाद आयोजक तो चले गए लेकिन मैदान में पड़ा रह गया कूड़ा और करकट का अंबार। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने शासन से लिखित अनुमति के बाद यह आयोजन किया था। इसका शुल्क भी अदा किया गया था। कायदे से इसकी सफाई का कार्य नगरपालिका को करना है जो अभी तक नहीं हो सका। आधिकारिक बयान से कतराते हुए विभागीय अधिकारी इस पर सीधे कुछ कहने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर इस घटना से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मैदान को इस प्रकार नष्ट करना पर्यावरण की ²ष्टि से काफी खतरनाक है। आखिर मैदान समाज के लिए पहले हैं। आयोजन और मेला उत्सव अलग चीज है। इसके लिए मैदान को नष्ट नहीं किया जा सकता। स्थानीय नगरपालिका के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ दास ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मैदान की सफाई जल्द कराई जाएगी। इसे लेकर लोगों में नाराजगी उचित नहीं है। व्यस्तता के चलते समय से सफाई का कार्य नहीं हो पाया। जल्द ही मैदान को पुराने रूप में वापस ला दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.