जमीन पर कब्जा रोकने गई महिला पर भूमाफिया ने किया जानलेवा हमला
अपनी जमीन पर कब्जा को रोकने गई महिला पर भूमाफिया ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस मामले में पांच के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 11:57 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम पंचायत के नंदलालपुर इलाके में मंगलवार की रात अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने आए भू-माफिया को रोकने गई महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में गोलाप शेख, रबिउल शेख व इदरीश शेख समेत स्थानीय पांच भू-माफिया के खिलाफ वैष्णवनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम कोहिनूर बीबी (45) है। उनकी 12 बीघा जमीन है। इस जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से इदरीश शेख समेत पांच भू-माफिया के साथ विवाद चल रहा था। मंगलवार को भू-माफिया ने कोहिनूर बीबी की जमीन का करीब सात कट्ठा दखल कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उनको रोकने पहुंची कोहिनूर पर हमला किया गया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे बेद्राबाद ग्रामीण अस्पताल ले गए। वहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। उनके सिर में 11 टांके लगे है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें