बंगाल में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों की पिटाई, छात्रा से यौन उत्पीड़न पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
मालदा में चार वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में समय पर कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
HighLights
मालदा में छात्रा के यौन उत्पीड़न पर ग्रामीणों का गुस्सा।
प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक की पिटाई की गई।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही तलाश।
जागरण संवाददाता, मालदा। बंगाल के मालदा में एक स्कूल की चार वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न की घटना में समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अन्य शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शिक्षकों को किसी तरह से भीड़ से बचाया।
इलाके में तनाव का माहौल
घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। वहीं, बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मुख्य आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
