तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य अशोक कुंडू भाजपा में शामिल
मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक अशोक कुंडू सहित कई लोगों ने भाजपा का झंडा थाम लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय भी उपस्थित थे।
By Edited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 07:03 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर बंगाल में राजनीतिक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मालदा कॉलेज के ऑडेटेरियम में भाजपा नेता मुकुल राय की मौजूदगी में जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रतिष्ठाता अशोक कुंडू भाजपा पार्टी में शामिल हुए।
उनके साथ-साथ कांग्रेस व माकपा के एक हजार से अधिक समर्थकों ने भाजपा का झंडा थामा। अल्पसंख्यक समुदाय के अब्दुल रऊफ के नेतृत्व में दो सौ से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। मुकुल राय ने पत्रकारों को बताया कि मालदा जिला के दो पूर्व मंत्री कृष्णेंदु चौधरी और सावित्री मित्रा की पार्टी से कोई बातचीत नहीं है। यदि वे भाजपा में आना चाहेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे। पूर्व मेयर शोभनदेव के इस्तीफे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शोभन की निजी समस्या के कारण यह नहीं हुआ। इसके पीछे बड़ा रहस्य है। इसकी जांच होनी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि आज जो लोग तृणमूल छोड़कर भाजपा में गए है, उनके जाने से तृणमूल को कोई क्षति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने से मालदा में तृणमूल की पकड़ मजबूत हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें