प. बंगाल के परिवहन मंत्री ने भाजपा को कोसा और ममता को बताया पीएम पद का हकदार
पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मालदा व रायगंज में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल की अहम भूमिका होगी। ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री पद के लिए हकदार हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 09:23 PM (IST)
मालदा/रायगंज [जेएनएन]। पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मालदा जिला के कांग्रेस के शीर्ष नेता तृणमूल में शामिल हो जाएंगे। नगरपालिका व पंचायत स्तर पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बाकी जो भी इक्के-दुक्के हैं, वे तृणमूल कांग्रेस में आ जायेंगे। वे आगामी जनवरी में कोलकाता में आयोजित तृणमूल के ब्रिगेड सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को मालदा के मूथाबाड़ी में एक सभा को संबोधित कर रहे थें।
अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस का एक गुट भाजपा के संपर्क में है। उनका इशारा कांग्रेस के विधायक अर्जुन हलदार की ओर था। एक महीने के भीतर जिले के सभी बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। पंचायत सहित जिला परिषद के बोर्ड गठन के समय कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मौसम नूर ने तृणमूल को समर्थन करने के व्हिप भी जारी किया है।
शुभेंदु अधिकारी के इस बयान पर कांग्रेस के जिला महासचिव काली साधन राय ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जो तृणमूल में शामिल होने वाले है, वे दलाल हैं। रायगंज में अधिकारी ने कहा कि एकमात्र ममता बनर्जी देश की बोगडोर संभालने के लिए सक्षम है। देश की राजनीति में तृणमूल की भूमिका इस बार अहम होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं द्वारा देश को छला है। मेक इन इंडिया के हिमायती प्रधानमंत्री अपनी परियोजना विदेशी एजेंसी को देते हैं। यह एक तरह से देश को धोखा है। देश में अस्थिरता का माहौल है। व्यवसाय-वाणिज्य में विदेशी उपनिवेशवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। दारीभीट कांड के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा के अशुभ मनोभाव के चलते वहां अस्वाभाविक परिस्थिति कायम हुई है। तृणमूल कांग्रेस इसके विरुद्ध तैयार है। छह जनवरी को वहां के मैदान में एक सभा करेंगे। लोक सभा चुनाव में रायगंज से तृणमूल ही जीतेगी। भाजपा यहां एक गांव में भी नहीं जीत पाएगी।
इस सभा में मंत्री गोलाम रब्बानी, तृणमूल के जिलाध्यक्ष व विधायक अमल आचार्य, विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल, मनोदेव सिंह, जिला परिषद के सभाधिपति कविता बर्मन, नगरपालिका के अध्यक्ष संदीप विश्वास, कालियागंज के नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक पाल, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव असीम घोष, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव असीम घोष, तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष गौतम पाल आदि उपस्थित थें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें