परिवहन बंद से प्रभावित हुए मालदावासी
संवाद सूत्र, मालदा : परिवहन को बचाने के लिए मंगलवार को परिवहन बंद बुलाया गया था। इस बंद का ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 04:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : परिवहन को बचाने के लिए मंगलवार को परिवहन बंद बुलाया गया था। इस बंद का मिलाजुल असर देखने को मिला। सरकारी बसे सड़कों पर देखी गयी। लेकिन निजी परिवहन का नामो-निशान नहीं दिखा। आंदोलनकारियों ने 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क जाम भी किया। लेकिन कुछ देर के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटा लिया गया।
आईएनटीयूसी के जिलाध्यक्ष काजी नजरूल इस्लाम ने बताया कि पुलिस बल का प्रयोग करके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आंदोलनकारियों ने इसकी परवाह किये बगैर इसे सफल बनाया। वहीं सीटू नेता नुरूल इस्लाम ने बताया कि परिवहन उद्योग को बचाने के लिए यह हड़ताल बुलाया गया। यह पूरी तरह सफल रहा। जनता ने हमारा साथ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें