Move to Jagran APP

मनरेगा योजना में आर्थिक अनियतिता को लेकर तीन अधिकारी बर्खास्त

-मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए सांसद खगेन मुर्मू -तृणमूल भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करत

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:47 PM (IST)
मनरेगा योजना में आर्थिक अनियतिता को लेकर तीन अधिकारी बर्खास्त
मनरेगा योजना में आर्थिक अनियतिता को लेकर तीन अधिकारी बर्खास्त

-मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए: सांसद खगेन मुर्मू

loksabha election banner

-तृणमूल भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती, प्रशासन ने सही कदम उठाया है

-छह अधिकारियों के खिलाफ दंडित करने की प्रक्रिया शुरू

-प्रशासनिक अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव

संवाद सूत्र,मालदा: मनरेगा योजना के तहत 100 रोजगार योजना में आर्थिक अनियमितता को लेकर तीन अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस लेकर खलबली मच गयी है। आरोप सिद्ध होने पर मालदा के रतुआ के एक नंबर ब्लॉक के बहराल ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक माणिक आलम, कहला ग्राम पंचायत के मो. राहत अंसारी, ग्राम रोजगार सहायक और मानिकचक प्रखंड के तकनीकी सहायक चैताली मंडल को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा रतुआ के एक नंबर ब्लॉक के बहराल व कहला ग्राम पंचायत के निर्माण सहायक सचिव एवं कार्यपालक सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

मालदा जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार इन सभी ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को लेकर कई शिकायतें मालदा जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा के निर्देशन में घटना की जाच शुरू हुई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी वैभव चौधरी की देखरेख में जाच की। मालदा के डीएम ने 100 दिन की परियोजना में शामिल तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही कहाला व बहराल ग्राम पंचायत निर्माण सहायक सचिवों व सहायकों के खिलाफ विभागीय जाच शुरू कर दी गई है. जिला प्रशासन के निलंबन की जाच जिला प्रशासन के आला अधिकारी करेंगे। इस घटना को लेकर राजनीतिक दबाव शुरू हो गया है.

जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा ने कहा कि कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। आरोप की जाच के बाद तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। छह अन्य को दंडित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला भाजपा के उत्तर मालदा के सासद खगेन मुर्मू ने कहा कि तृणमूल काग्रेस नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं। मामले की सीबीआई जांच करनी चाहिए।

इस संबंध में जिला तृणमूल कांग्रेस के नेता कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि तृणमूल भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती। पार्टी का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के लिए नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सही कदम उठाया है।

कैप्शन : रतुआ के ब्लॉक अधिकारी का कार्यालय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.