सोशल मीडिया के जरिए मिले सालों से बिछड़े भाई-बहन
संवाद सूत्र, मालदा : सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को दो साल से बिछड़े भाई-बहन का मिलन देख्
संवाद सूत्र, मालदा : सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को दो साल से बिछड़े भाई-बहन का मिलन देखकर सभी की आंखें नम हो गई। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना के देगंगा थाना के पलता आटि गांव की निवासी पापिया खातून(23) मानसिक रूप से बीमार थी। वह अचानक गायब हो गई। जुलाई, 2016 में की यह बात है। इसे लेकर भाई ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई। पापिया उत्तर 24 परगना से मालदा टाउन स्टेशन आ गई थी। स्टेशन पर उसे घूमते देखकर लोगों ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य उससे मिलने भी जाते थे। इसे लेकर व्हाटस एप के जरिए खोजने का कार्य शुरू हुआ। दो साल के बाद सिविक वोलेंटियर के जरिए पापिया के भाई मोबारक शेख को बहन के विषय में पता चला। बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने पापिया को उसके भाई को सौंप दिया।
कैप्शन : अस्पताल में नर्स के साथ पापिया खातून