मालदा टाउन स्टेशन पर दार्जिलिंग मेल में यात्रियों एवं जीआरपी के बीच हाथापाई, छह गिरफ्तार
मालदा टाउन स्टेशन पर शनिवार की देर रात एनजेपी-सियालदह डाउन दार्जिलिंग मेल एक्सप्रेस ट्रेन के बी-4 एसी बोगी में यात्रियों एवं जीआरपी के बीच हाथापाई हो गई।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:15 AM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा टाउन स्टेशन पर शनिवार की देर रात एनजेपी-सियालदह डाउन दार्जिलिंग मेल एक्सप्रेस ट्रेन के बी-4 एसी बोगी में यात्रियों एवं जीआरपी के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना से मालदा टाउन स्टेशन पर हंगामा मच गया। रेल बोगी में तोडफ़ोड़, धूमपान समेत 12 मामले में मालदा टाउन स्टेशन की जीआरपी ने कई यात्रियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कोलकाता, नदिया, चाकदा इलाके के छह यात्रियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार यात्रियों की पहचान रीतेश कुमार कपूर, सुप्रभात गुहा, सुमन पाल, अरिंदम दास, सहदेव हलदार व आलोक विश्वास के रूप में हुई है। रविवार को गिरफ्तार यात्रियों को जीआरपी ने मालदा अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपियों को एक दिन न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया। गिरफ्तार यात्रियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी के कुछ कर्मचारी बोगी में महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी कर रुपये मांग रहे थे। उन लोगों ने इस बात का विरोध किया था। इस पर जीआरपी ने उन लोगों को झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया। मालदा टाउन स्टेशन के जीआरपी आइसी भास्कर प्रधान ने कहा कि यात्रियों के हमले में दो जीआरपी कर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मालदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान उन्हें भी चोटें आई है।
जीआरपी सूत्रों के अनुसार, कोलकाता, बारूईपुर, गिरिश पार्क व चाकदा इलाके से कुछ यात्री न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से दार्जिलिंग मेल एक्सप्रेस के एसी-बी-4 बोगी में चढ़े थे। मालदा में ट्रेन प्रवेश के पहले ये यात्री ट्रेन की बोगी में धूमपान कर रहे थे। जीआरपी ने उन्हें मना किया तो वे जीआरपी कर्मियों से झगडऩे लगे। यात्रियों ने जीआरपी से उनकी गन छीन ली और हाथापाई करने लगे। घटना के दो घंटे बाद लगभग रात दो बजे दार्जिलिंग मेल सियालदह के लिए रवाना हुई। दूसरी ओर, महिला यात्रियों ने जीआरपी कर्मियों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें