प्रिजेन वैन पलटने से नौ घायल
-चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा -दो विचाराधीन कैदी की हालत गंभीर संवाद सूत्र, मालद
-चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
-दो विचाराधीन कैदी की हालत गंभीर
संवाद सूत्र, मालदा : पुलिस प्रिजेन वैन के पलटने से नौ लोग घायल हो गये। यह हादसा सोमवार शाम को मालदा के गाजोल थाना के पांडवा इलाके के पास घटित हुई। वैन में पांच विचाराधीन कैदी तथा गार्ड, चालक आदि मिलाकर कुल नौ लोग सवार थे। यह प्रिजेन वैन मालदा चांचल महकमा अदालत से मालदा जिला अदालत की ओर जा रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और सभी को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में दो विचाराधीन कैदी की हालत गंभीर बताई गयी है। घायल विचाराधीन कैदी का नाम भुवन सिंह और मनोज सिंह बताया गया है। दोनों चांचल के महरापुर के निवासी है। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सका के उपरात छोड़ दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक ट्राफिक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कैप्शन : एंबुलेंस में घायल विचाराधीन कैदी