पिकनिक गाड़ी हुई सड़क दुर्घटना का शिकार, 10 घायल
-मालदा के मोथाबाड़ी थाना इलाके से सेवक की ओर जा रहे थे पिकनिक दल -घना कुहासा के क
-मालदा के मोथाबाड़ी थाना इलाके से सेवक की ओर जा रहे थे पिकनिक दल
-घना कुहासा के कारण हुआ हादसा, तीन की हालत गंभीर
संवाद सूत्र, मालदा : पिकनिक का एक दल सोमवार को गाजोल थाना के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी के टक्कर से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। इसमें 10 लोग घायल हुए है, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिकनिक दल का एक यात्री विश्वनाथ साहा ने बताया कि सोमवार को मालदा के मोथाबाड़ी थाना इलाके से इलाके के कुछ संगी-साथी मिलकर सेवक की ओर पिकनिक मनाने जा रहे थे। मार्ग में गाजोल के पास काफी घना कुहासा था। कुहासा के कारण हमारी गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी लॉरी को जोरदार टक्कर मार दिया। इसके कारण हमारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आंशिक रूप से घायल लोगों को स्थानीय गाजोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया। पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी बढ़ गयी है। शीत लहरी और कुहासा के कारण सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है। रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर गाजोल थाना की पुलिस पहुंची हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कैप्शन : 1 . सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त वाहन 2. अस्पताल में भर्ती घायल