Move to Jagran APP

भाजपा पर बीडीओ की कार पर हमला करने का आरोप

संवाद सूत्र, मालदा : पंचायत बोर्ड गठन को लेकर उत्तर बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा बढ़ने लगी ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 07:17 PM (IST)
भाजपा पर बीडीओ की कार पर हमला करने का आरोप
भाजपा पर बीडीओ की कार पर हमला करने का आरोप

संवाद सूत्र, मालदा : पंचायत बोर्ड गठन को लेकर उत्तर बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा बढ़ने लगी है। आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गाजोल थाना के चाकनगर ग्राम पंचायत में बीडीओ का घेराव तथा उनके कार पर हमला किया। इस ग्राम पंचायत में भाजपा को अधिक सीटें मिली है। मन पसंद प्रधान के चयन को लेकर मामला गंभीर है। इसे लेकर भाजपा के दो गुट हो गए है। गौरतलब है कि सोमवार को पंचायत के द्वितीय बोर्ड का गठन था। गाजोल के चार ग्राम पंचायतों में तीन का शांतिपूर्ण तरीके से गठन हो चुका है। लेकिन चाक नगर ग्राम पंचायत का गठन बाकी है। चाक नगर ग्राम पंचायत के गठन में भाजपा के दो गुट आपस में उलझ गए। आज मालदा जिला में 36 पंचायत बोर्ड का गठन होने वाले था, जिसमें 21 पर तृणमूल का बोर्ड गठन हुआ। 10 बोर्ड त्रिशंकु होने के कारण तृणमूल ने दूसरे दल से हाथ मिलाया। भाजपा ने चार ग्राम पंचायतों में बोर्ड गठन किया। लेकिन चाक नगर में नहीं हो पाया। गौरतलब है कि चाकनगर ग्राम पंचायत में कुल 13 सीटें है। इसमें आठ सीटें भाजपा, तीन सीटें तृणमूल, कांग्रेस और निर्दल को एक-एक सीट मिली। नियम के अनुसार भाजपा को बोर्ड गठन करना था। कारण संख्या बल उसके पास था। लेकिन सुबह से सरकारी पर्यवेक्षक नहीं दिखे। भाजपा ने आरोप लगाया कि पर्यवेक्षक को हाईजैक किया गया है। शाम को बीडीओ विष्णुपद चक्रवर्ती के आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव व कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

दूसरी ओर हबीबपुर ब्लॉक के ऋषिपुर ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन को लेकर भाजपा के भीतर द्वंद्व की स्थिति देखी गयी। हबीबपुर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

कैप्शन :


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.