भाजपा के 50 समर्थक तृणमूल में शामिल
संवाद सूत्र दिनहाटा भाजपा सहित विभिन्न राजनीति दलों के श्रमिक संगठनों के 50 सदस्य सोमवार
संवाद सूत्र, दिनहाटा : भाजपा सहित विभिन्न राजनीति दलों के श्रमिक संगठनों के 50 सदस्य सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। सोमवार को दिनहाटा शहर के पांच माथा मोड़ तृणमूल श्रमिक संगठन के दिनहाटा महकमा के संयोजक बिसू धर ने सभी को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी भेटागुड़ी ग्राम पंचायत के दो भाजपा सदस्यों ने तृणमूल का झंडा था। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में दल-बदलने की प्रक्रिया तेज हो गयी है।
भाजपा के जिला सचिव सुदेव कर्मकार ने बताया कि हमारे पार्टी से किसी ने दल बदल नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में तृणमूल को भारी पराजय का मुख देखना पड़ा था। विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल साजिश कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह का लोभ व पद देकर पार्टी बदलने के लिए जोर दिया जा रहा है। आम जनता भाजपा के साथ है।
कैप्शन : तृणमूल का झंडा थमाते हुए श्रमिक नेता