नाजायज संबंध का विरोध करने पर गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या
भला कौन महिला दूसरी महिला के साथ अपने पति के संबंध को बर्दाश्त कर पाएगी। साजिना भी ऐसे ही विरोध किया, लेकिन यह विरोध उसके पति को नागवार लगा और गला घोंटकर उसकी हत्या ही कर दी।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 10:45 AM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालदा जिला के चांचल थाना के मतिहारपुर ग्राम पंचायत के यदुपुर गांव की है। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम साजिना बीबी (27) है। उनकी एक बेटी भी है। मृतका के पिता साकिर अली ने बताया कि छह साल पहले खुदरा व्यवसायी अब्दुल मन्नान के साथ साजिना बीबी का निकाह हुआ था। उनका परिवार ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ महीनों से अब्दुल मन्नान का स्थानीय एक महिला के साथ संबंध हो गया। साजिना ने इसका विरोध किया। इसके बाद घर में रोज झगड़ा शुरू हो गया।
गत शुक्रवार रात को भी इसे लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद जमाई ने मेरी बेटी का गला घोंटकर मार डाला। सुबह ग्रामीणों से मुझे इसकी जानकारी मिली। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें