विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिटोंग में हनीमून के दौरान आग से झुलसी निकिता की मौत, कोलकाता में चल रहा था इलाज

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:26 PM (IST)

सिटोंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू आग में 60 प्रतिशत झुलसी निकिता साहा की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ...और पढ़ें

आग में झुलसी निकिता साहा की कोलकाता में मौत (फाइल फोटो- जागरण)

आग में झुलसी निकिता साहा की कोलकाता में मौत (फाइल फोटो- जागरण)

HighLights

  1. निकिता साहा की कोलकाता अस्पताल में हुई मौत।

  2. सिटोंग में हनीमून पर बारबेक्यू आग से झुलसी थीं।

  3. लापरवाही के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए।

जागरण संवाददाता, इस्लामपुर। सिटोंग के एक होम स्टे में बारबेक्यू में खाद्य पदार्थ पकाने के दौरान 60 प्रतिशत झुलस चुकी निकिता साहा की गुरुवार सुबह 4 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, चार दिन पहले बांगुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी। गंभीर स्थिति में उन्हें वहां से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा की रहने वाली निकिता 13 सितंबर को दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी। रात में होमस्टे में बारबेक्यू करते समय आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई थीं।

उनका शरीर करीब 60 प्रतिशत जल गया था। पहले सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल और फिर कोलकाता के बांगुर अस्पताल में उनका इलाज हुआ। घटना के बाद होमस्टे के पदाधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

दार्जिलिंग जिला पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनकी भूमिका की जांच शुरू की थी। निकिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।