Move to Jagran APP

तृणमूल पर लगा भाजपा बुथ के साथ मारपीट का आरोप

संवादसूत्र मालदा तृणमूल प्रधान के पति के खिलाफ भाजपा के बुथ अध्यक्ष के मारपीट करने व हाथ्

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:36 PM (IST)
तृणमूल पर लगा भाजपा बुथ के साथ मारपीट का आरोप
तृणमूल पर लगा भाजपा बुथ के साथ मारपीट का आरोप

संवादसूत्र, मालदा : तृणमूल प्रधान के पति के खिलाफ भाजपा के बुथ अध्यक्ष के मारपीट करने व हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगा है। मालदा थाना के महिषबाथानी इलाके में यह घटना घटी। भाजपा बुथ अध्यक्ष का नाम अब्दुल रहमान बताया गया है। साथ ही उनकी पत्‍‌नी के साथ भी मारपीट की गई। दोनों गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है।

loksabha election banner

घायल अब्दुल रहमान ने बताया कि जब वे घर से बाहर निकले, तो तृणमूल कांग्रेस के आश्रित बदमाशों ने हमला कर दिया। जमीन पर पटककर लोहे की छड़ एवं लाठी से पिटाई की गई। पति को बचाने गई भाजपा बुथ अध्यक्ष की पत्‍‌नी पर भी हमला किया गया। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की जान बच गई। अब्दुल रहमान 29 नंबर जिला परिषद के भाजपा अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के अध्यक्ष है। पीड़ितों ने इस घटना में 11 लोगों के खिलाफ मालदा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इधर भाजपा के आरोप को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया। जिला तृणमूल कांग्रेस के संयोजक दुलाल सरकार ने कहा कि भाजपा का आरोप गलत है। यह पारिवारिक व ग्राम विवाद की घटना है। भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

वही जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने कहा कि चुनाव से पहले शासक दल आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे है। वे लोग कह रहे है कि खेल होगा, और वह हो रहा है। अब भाजपा भी चुप नहीं बैठेंगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवारवालों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.