Move to Jagran APP

बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों ने उठायी पुनर्वास की मांग

संवाद सूत्र, मालदा : समय का चक्र घूमकर फिर वहां गया है, जहां एक साल पहले था। बाढ़ की त्रास

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 07:29 PM (IST)
बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों ने उठायी पुनर्वास की मांग
बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों ने उठायी पुनर्वास की मांग

संवाद सूत्र, मालदा : समय का चक्र घूमकर फिर वहां गया है, जहां एक साल पहले था। बाढ़ की त्रासदी से हजारों लोग प्रभावित हुए थे। मालदा जिला के तीनों नदियों में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ते जा रहा है। रतुआ के एक नंबर ब्लॉक के महानंदा टोला के बिलाईमारी इलाके के असंरक्षित इलाके में फुलहार नदी का पानी जिस गति से बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि बहुत जल्द यह पानी आस-पास के इलाकों में प्रवेश कर जाएगा।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के कारण बाढ़ के कारण पिछले वर्ष हजारों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था। उस बाढ़ के कारण अभी तक कईयों की स्थिति नहीं संभली है। बाढ़ में उनका सब कुछ बह गया था। फिर वैसी स्थिति की संभावना दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री आज से उत्तर बंगाल के दौरे पर है। उनके यही अनुरोध है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हमारे लिए पुनर्वास की व्यवस्था करे। यहां के अधिकांश लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते है। उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। साथ ही धन का भी अभाव है।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सदस्य द्विजेन मंडल ने बताया कि हम इंकार नहीं कर रहे है कि यह समस्या नहीं है। लेकिन सरकार की ओर से ग्राम पंचायत को जितनी धनराशि मिलती है, उससे हम बाढ़ व नदी कटाव को रोक नहीं सकते।

मालदा जिला परिषद के सभा सभाधिपति गौड़ चंद्र मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार ही ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति दिया जाएगा। हमारे पास नदी कटाव व बाढ़ से मुकाबला के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

कैप्शन : बिलाइमारी इलाके के ग्रामीण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.