मालदा में हथियार बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़, मुंगेर से आए थे कारीगर
मालदा में एक अवैध असलाह फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मुंगेर से आकर यहां हथियार बना रहे थे।
By Digpal SinghEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 05:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा। कालियाचक थाना क्षेत्र में असलाह बनाने की एक और फैक्टरी का खुलासा हुआ है। यहां भी मुंगेर से आकर दो लोग एक ग्रिल कारखाने की आड़ में असलहे बनाते थे। पुलिस की छापेमारी में 24 तैयार पाइप गन और ढेर सारे सामान बरामद किए गए।
पुलिस ने यहां से मो. शहाबुद्दीन और मो. तबरेज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बिहार में मुंगेर के निवासी हैं। फरीद शेख के घर में असलहा का यह कारखाना चल रहा था। शेख फरार हो गया है। पुलिस को उसकी तलाश है। बताया गया कि मुंगेर से भारी संख्या में आकर इस इलाके में असलहा बनाने का काम कर रहे हैं।
तैयार असलहों की सप्लाई बांग्लादेश और अपने देश के विभिन्न हिस्सों में की जाती है। अभी इसी सप्ताह सीमा से एक थैले में 7 एमएम की 7 पिस्तौल बरामद की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें