शराब के ठेके के पास युवक का पेड़ से लटकता शव बरामद
मालदा के हबीबपुर थाना के केंदुआ गांव में शुक्रवार की सुबह शराब के ठेके के पासयुवक का पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है।
By Edited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 05:56 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा के हबीबपुर थाना के केंदुआ गांव में शुक्रवार की सुबह शराब के ठेके के पास पेड़ पर एक युवक का पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ। हबीबपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मिठुन भद्र (30) है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजाना शाम के समय गांव के पास एक मैदान में युवक शराब पीकर असामाजिक कार्य करते हैं। रात भर जुआ चलता है। युवक का शव देखा। इसके बाद स्थानीय हबीबपुर थाना पुलिस को सूचित किया। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। लोगों को संदेह है कि युवक की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया होगा। हबीबपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गइ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें