भाभी से दुराचार के बाद जान से मारने का प्रयास
संवाद सूत्र, मालदा : देवर पर भाभी के साथ दुराचार करके जान से मारने का प्रयास करने का मामला सा
संवाद सूत्र, मालदा : देवर पर भाभी के साथ दुराचार करके जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। देवर ने भाभी पर हंसुआ से प्रयास किया। गंभीर हालत में घायल भाभी को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मालदा थाना के साहपुर इलाके की है। पुलिस पूरे मामले जी जांच में जुट गयी है।
घायल गृहवधू के बड़े भाई ने बताया कि रविवार शाम को मेरी दीदी घर में अकेले थी। उसे अकेला घर में पाकर उसके देवर हारू चौधरी ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। बाधा देने पर मेरी दीदी पर रसोई में रखे हंसुये से सिर पर हमला किया। उसके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटने लगे। हारू पड़ोसियों को भी मारने-पीटने लगा। लोगों ने मिलकर हारू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल गृहवधू को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।