रेड लाइट एरिया से सात नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद
-दिल्ली की एक स्वयंसेवी से पुलिस को मिली थी सूचना संवाद सूत्र, मालदा : इंगलिश बाजार थाना पुलिस
-दिल्ली की एक स्वयंसेवी से पुलिस को मिली थी सूचना
संवाद सूत्र, मालदा : इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से गुरूवार रात को एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर सात नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की एक स्वयंसेवी संस्था ने हमें सूचित किया कि सात नाबालिग लड़कियों को इंगलिश बाजार इलाके के रेड लाइट एरिया में लाया गया है। उनके साथ देह व्यापार किया जा रहा है। नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे है कि इतने दिनों से जिन लोगों ने इन नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में झोका, पुलिस उसे क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है? इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
कैप्शन : रेड लाइट एरिया से छुड़ायी गयी लड़कियां