मासूम को गोली मारने वाले हमलावरों को नहीं पकड़ पायी पुलिस
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के माणिकचक के रामनगर में पिछले दिनों तीन साल के शिशु को गोली
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के माणिकचक के रामनगर में पिछले दिनों तीन साल के शिशु को गोली मार दिया गया था। अभी भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी सिटी स्कैन किया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। रविवार को फोरंसिक टीम जांच के लिए आयेगी। गौरतलब है कि गत गुरूवार शाम को भाजपा की विजयी उम्मीदवार पुतुल मंडल तृणमूल में शामिल हो गयी। आरोप है कि भाजपा के लोगों ने पुतुल मंडल के घर पर हमला किया। पुतुल के पति पर निशाना किया गया था। लेकिन निशाना चूक गया और पुतुल के तीन साल के मासूम को गोली लग गयी। बच्चे का ऑपरेशन भी किया गया। लेकिन उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
तृणमूल के जिलाध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि हमने पुलिस से अपील की है। इस घटना की जांच करते दोषियों को कठोर सजा दिया जाए। घायल बच्चे का इलाज मालदा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुशेन चट्टोपाध्याय एक निजी अस्पताल में कर रहे है।
कैप्शन : चिकित्साधीन मृणाल मंडल