मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला
संवाद सूत्र, मालदा : मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है
संवाद सूत्र, मालदा : मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल शेख हासिनूर को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रिंटू शेख और अब्दुल साजिद फरार बताये गए है। यह घटना बुधवार की सुबह कालियाचक थाना के धारारा गांव में घटित हुई। गौरतलब है कि शेख हासिनूर श्रमिक का काम करता था। ठेकेदार रिंटू शेख के अधीन मिट्टी काटने का काम करता था। वह 15 हजार मजदूरी का रूपया ठेकेदार रिंटू शेख से पाता था। आज उसने रिंटू के पास पैसा मांगने के लिए गया। रिंटू पैसा देने में आनाकानी करता था। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अचानक रिंटू और उसके लोगों ने मिलकर शेख हासिनूर पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शेख हासिनूर को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर रिंटू सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती शेख हासिनूर