पहले अपहरण, फिर तीन दिनों तक नाबालिग के साथ किया दुराचार
-प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पीड़िता के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार संवाद स
-प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पीड़िता के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
संवाद सूत्र, मालदा : नाबालिग लड़की को पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ तीन दिनों तक दुराचार किया। इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने फेक कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल है। इसके बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज से मना कर दिया। यह घटना मालदा के हरिशचंद्रपुर थाना के रनथल गांव की है। पीड़िता के परिवालों ने इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है। आरोपी युवक का नाम कयेश अली है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक के साथ लड़की का प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध था। जब यह बात हमें पता चली तो हमने कयेश को लड़की से शादी करने को कहा। लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। गत तीन जून को हमने कयेश के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी। इस प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लेकिन जमानत मिलने के बाद उसने हम लोगों को मामला उठाने के लिए दबाव बनाया। लगातार धमकी दे रहा था। गत 13 अगस्त को उसने हमारी बेटी को रास्ते से अपहरण किया। लगातार तीन दिनों तक उसके साथ दुराचार किया। घर के सामने हमारी बेटी बेहोशी की हालत में मिली। इस घटना की शिकायत जब हम हरिशचंद्रपुर थाना में करने गये, तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। आरोपी युवक हमें लगातार धमकी दे रहा था। पीड़िता के अधिवक्ता अभिजीत मिश्र ने बताया कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे।